ओमान के बाद हैंडबाल में यूएई को दी केशवानन्द ने शिकस्त

ओमान के बाद हैंडबाल में यूएई को दी केशवानन्द ने शिकस्त

ओमान के बाद हैंडबाल में यूएई को दी केशवानन्द ने शिकस्त
सीकर। एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढ़ाडर सीकर ने सीबीएसई नेशनल फुटबाॅल गेम्स जो भोपाल में चल रहे है, में ओमान को 2-0 से शिकस्त देने के बाद हैंडबाल में भी इमीनियनान स्कूल यूएई को 8-2 से पराजित करते हुए सेमी फाइनल में जगह बना ली है। जानकारी देते हुए सीबीएसई प्रधानाचार्य शांतिप्रसाद नेगी ने बताया कि फुटबाॅल एवं हैंडबाल के सीबीएसई राष्ट्रीय गेम्स क्रमशः भोपाल और श्री गंगानगर में चल रहे है। जहां केशवानन्द के खिलाड़ियों ने ओमान एवं संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया है। इससे पूर्व 69वें जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में आज बाॅक्सिंग एवं तीरंदाजी की चैम्पियनशीप पर कब्जा जमाकर इस सत्र के कुल 32 चैम्पियनशीप अपने नाम की। ज्ञात रहे कि अगस्त से शुरू हुये सीबीएसई कलस्टर एवं शिक्षा विभाग राजस्थान की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में केशवानन्द के खिलाड़ियों ने एकतरफा दबदबा बना रखा है। जिसके 300 से ज्यादा खिलाड़ीयों ने विभिन्न खेलों में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रान्ज मैडल पर कब्जा जमा लिया है। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह एवं सह निदेशक गोपाल सिंह ने सभी खिलाड़ियो एवं खेल प्रशिक्षिकों को बधाई प्रेषित की।

abtakhindi newsrajasthanrajasthan khabarrajasthan updateshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS