प्रिंस स्कूल के छात्रों ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92 मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 145 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस सहित कुल 237 पदक जीते हैं। इसके साथ ही, 96 विद्यार्थियों ने टॉप 250 रैंक में स्थान पाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर स्कूल निदेशक जोगेन्द्र सुंडा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा और अन्य प्रबंधन सदस्यों ने छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत को सराहा और इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।