कच्ची बस्ती में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया…

महिलाओं ने बच्चों को मिठाई और किताबें वितरित की, आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया

76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में रविवार को प्रधान जी के जाव के पीछे स्थित श्री करणी पाठशाला बंजारा बस्ती में महावीर इंटरनेशनल वीरा महिला इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सन्नू मोदी एवं सचिव किरण खेतान एवं कोषाध्यक्ष शिवानी तिवाड़ी एवं अन्य महिला सदस्यों एवं प्रधानाध्यापक गोपाल कृष्ण माथुर द्वारा झंडारोहण किया गया।

इस दौरान उपस्थित बच्चों को मिठाई एवं किताबें वितरित की गई। उपस्थित महिलाओं द्वारा स्कूल हेतु आर्थिक सहयोग भी दिया गया। इस अवसर पर अरुणा जांगिड़, संतरा देवी, पूजा चौधरी, पुष्पा बधानिया, आशा कनोडिया, संगीता खेतान, सीमा अग्रवाल, चंदा गोयल, भावना मोदी, कुसुम अग्रवाल सहित अन्य एक महिलाएं उपस्थित थी।

abtakhindi news