रानी सती रोड स्थित कच्ची बस्ती में बाल संस्कार केंद्र द्वारा गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष ज्योति तनवानी ने बताया कि बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देने के तहत ओमकार मंत्र का उच्चारण, श्रीराम भजन और हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में मातृ शक्ति की जिला सहसंयोजिका ज्योत्स्ना वर्मा सहित अन्य महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। आयोजन में संस्कार और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।