कटराथल स्थित सनशाइन स्कूल में आयोजित निशुल्क मल्टी स्पेशियलिटी जांच और परामर्श शिविर में 705 रोगियों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में 40 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
इस शिविर में डॉ. एनके अजमेरा, डॉ. नन्दलाल बिजारणियां, डॉ. अशोक धनवाल, डॉ. कमलेश जगाती, डॉ. संदीप शिवरान सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवा दी। शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल कुमार राय, विद्यालय सचिव महेन्द्र सिंह ख्यालिया, और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।