कठमाणा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, 198 मरीजों को परामर्श मिला…

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए शिविर में विभिन्न रोग विशेषज्ञों ने की भागीदारी

कठमाणा पीएससी पर आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में 198 मरीजों को परामर्श और दवाइयां दी गईं। शिविर में चिकित्सा, आयुष, नेत्र और दंत रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर प्रभारी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। एमएएएस टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग और गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस मौके पर डॉ. पवन हाथीवाल, डॉ. रमेश शर्मा और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

abtakhindi news