बड़ागांव में एयू बैंक द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। कबड्डी, वॉलीबॉल और थ्रो बॉल के सेमीफाइनल मैचों में टोंक, शाहपुरा और जयपुर की टीम फाइनल में पहुंची।
कबड्डी के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में टोंक ने नागौर को हराया, वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में शाहपुरा ने झुंझुनूं को हराया, जबकि महिला वर्ग के थ्रो बॉल में जयपुर ने अजमेर को मात दी।
प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ी, 60 कोच और 120 वॉलिंटियर भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था कॉलेज के हॉस्टल और गेस्ट हाउस में की गई है, जबकि अधिकारियों के लिए झुंझुनूं, गुढ़ागौड़जी और उदयपुरवाटी के होटलों में व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में एयू बैंक के अधिकारियों, कोचों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।