करणी कथा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित…

2 से 6 मार्च तक होगी माधव कृष्ण सागर गोशाला में कथा

श्री माधव कृष्ण सागर गोशाला ढाणी चारण में 2 मार्च से करणी कथा का आयोजन किया जाएगा । ये कथा साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी के द्वारा की जाएगी । उसी के तहत आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता के दौरान गोशाला संचालिका नवल बाईसा ने बताया कि इस कथा का उद्वेश्य गौसेवा है जिस से लोग ज्यादा से ज्यादा गौसेवा से जुड़े ये कथा 2 मार्च से 6 मार्च तक चलेगी । इस में सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे । गाय को माता मानकर सेवा करना न केवल धर्म, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा भी है। हमें गौमाता की सेवा और संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इस अनमोल धरोहर का लाभ उठा सकें। भारत में गाय को मां कहा जाता है और उसकी पूजा की जाती है. पहली रोटी गौ माता को खिलाई जाती है. यहां तक कि हिंदू पुराणों में धर्म को भी गौ रूप में दर्शाया गया है. भगवान श्रीकृष्ण ने तो खुद गाय की सेवा की और उनका निवास भी गोलोक में ही माना जाता है इस प्रेस वार्ता में समाजसेवी संतोष जांगिड़ प्रियंका जांगिड़ कमलेश कुमावत संगीता सैनी संपत जांगिड़ हिमांशु जांगिड़ साहिल जांगिड़ मोहित राज राहुल मनस्वी हर्षित उपस्थित रहे।

abtakhindi news