सीकर के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर मुकुल शर्मा ने आवश्यक सेवाओं, जैसे बिजली, पानी और स्वास्थ्य, की समीक्षा की। कलेक्टर ने पीएचईडी एसई को जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र पूरा कर कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, विभिन्न योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आदेश दिए, जिसमें अवैध माइनिंग, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, राइजिंग राजस्थान परियोजना, और सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा अपडेट करना शामिल था।
बैठक में कलेक्टर ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मीटिंग में अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के आदेश दिए। एडीएम रतन कुमार ने ई-फाइल पेंडेंसी की समीक्षा की और लंबित मामलों में देरी करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने की बात कही। शहर एडीएम भावना शर्मा ने लाइट्स पोर्टल के प्रकरणों में संबंधित विभागों से फाइल अपडेट करने के निर्देश दिए। सांसद अमराराम ने जल जीवन मिशन में हो रही देरी पर अधिकारियों से समयसीमा तय कर काम पूरा करने को कहा।