धोद पंचायत समिति की खाखोली पंचायत में बुधवार रात कलेक्टर मुकुल शर्मा रात्रि चौपाल आयोजित करेंगे। जनसुनवाई में ग्रामीण अपनी समस्याएं कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
इस चौपाल में उपखंड अधिकारी प्रभारी और तहसीलदार सहायक प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। राजस्व, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज, पीएचईडी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, डिस्कॉम और रसद विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। चौपाल का उद्देश्य प्रशासन को ग्रामीणों से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना है।