कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न…

58 परिवादों पर एडीएम रतन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एडीएम रतन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न मुद्दों पर 58 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें भूमिगत रास्तों एवं सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, सड़क व नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, बिजली के पोल हटाने, नालियां साफ करवाने सहित अन्य मुद्दे शामिल थे। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, शहर भावना शर्मा ने विभागीय समस्याओं और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के निस्तारण के लिए अधिकारियों से चर्चा की। जनसुनवाई में कृषि भूमि के सामने गेट लगाने से परेशान जगनसिंह धायल ने भी परिवाद दिया, जिस पर अफसरों ने न्याय संगत फैसला लेने का आश्वासन दिया।

abtakhindi news