बालोतरा जिले के कल्याणपुर पुलिस ने अवैध बजरी खनन मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम मालाराम करीब डेढ़ माह से फरारी काट रहा था। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को सिणधरी पुलिस ने सामुजा गांव में अवैध बजरी खनन के खिलाफ नाकाबंदी की थी। इस दौरान चार डंपर अवैध बजरी से भरे हुए आए, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया। डंपर के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। इसके बाद समदड़ी थाने में बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कल्याणपुर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तकनीकी और परंपरागत तरीकों से आरोपी विक्रम मालाराम की तलाश की और उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस कर्मी अभिषेक कुमार और राजकुमार शामिल थे।