कांग्रेस की पूर्व मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना…

गहलोत सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी और पेट्रोल-डीजल के दामों पर सवाल

सीकर में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस की पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि अशोक गहलोत 15 साल तक लगातार मुख्यमंत्री रहते, तो ट्रांसफर पॉलिसी जरूर लागू हो जाती। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर घेरते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद राजस्थान में दाम कम क्यों नहीं किए जा रहे, जबकि पड़ोसी राज्यों में दरें कम हैं।

भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए रावत ने कहा कि रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर भाजपा सिर्फ झूठे वादे कर रही है। संभाग प्रभारी नसीम अख्तर ने भी भाजपा पर जातीय संघर्ष बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया।

abtakSikar