कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में मजबूती पर जोर…

कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र कुमावत लांबा ने रविवार को सीकर में संगठनात्मक बैठक की। इसमें ग्रामीण और शहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई।

सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला ने बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय नायक, जुबैर नारू, सतेंद्र भाकर और आनंदीलाल ने प्रभारी सुरेंद्र लांबा का सम्मान किया। शहरी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश फौजी ने उन्हें श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। लांबा ने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

abtakhindi news