कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 10 माह को बताया विफल, जिलाध्यक्ष ने कहा राजस्थान में रोज 19 लड़की-महिलाओं के साथ रेप की हो रही घटनाएं

राजस्थान में भाजपा सरकार की 10 माह में 10 विफलताओं को लेकर मंगलवार को सीकर में कांग्रेस की ओर से जताया गया भाजपा के खिलाफ विरोध

राजस्थान में भाजपा सरकार की 10 माह में 10 विफलताओं को लेकर मंगलवार को सीकर में कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ विरोध जताया गया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा करीब 2 घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना भी दिया गया। इसमें सीकर विधायक राजेंद्र पारीकए फतेहपुर विधायक हाकम अलीए दांतारामगढ़ विधायक विरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री महादेव सिंह खण्डेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, सभापति जीवण खां, कांग्रेस नेता जगदीष दानोदिया, पूर्व अध्यक्ष भागीरथ जाखड़, लक्ष्मणगढ़ पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैषी, फतेहपुर पालिकाध्यक्ष मुस्ताक नजमी, मोहर सिंह गौड़, प्रधान मदन सेवदा, महंत ओमप्रकाष शर्मा, सरपंच चुन्नीलाल ज्याणी, धर्मेंद्र गिठालाए तनसुख ओलाए रविकांत तिवाड़ी सहित कई कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के मौके पर आज कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा के कुशासन के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने 2 घंटे तक धरना दिया। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले रोजगार देनेए अपराध नियंत्रणए पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी सहित कई घोषणाएं की थी। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राजस्थान में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। आज राजस्थान में रोजाना 19 लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हो रही है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। प्रदेश में वह भूमाफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इन सब चीजों में सुधार की बजाय प्रदेश की सरकार केवल पर्ची से काम कर रही है। पर्ची से मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा और उनकी सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है।

abtakNewsSikar