पंचायत समिति क्षेत्र के काजड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम से सर्टिफाइड होने पर एक करोड़ रुपये सीएसआर फंड से मिले हैं। इस मौके पर बुधवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर थे।
सीएमएचओ ने बताया कि संस्थान को भामाशाह काजड़िया परिवार से 5 लाख रुपये, ब्रह्मोस से 20 लाख रुपये, और पावर ग्रिड से 80 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण जैसे हाइड्रॉलिक बैड, डी फ्रीज, सीबीसी मशीन, रेडिएंट वार्मर आदि मिले हैं।
इस सम्मान समारोह में काजड़ा पीएचसी के प्रभारी डॉ. अंकित खेदड़ और उनकी टीम का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में चयनित होने पर सम्मान किया गया। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. शैलेश कुमार, बीपीओ सुमेर सिंह मीणा सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।