कालीबाई मेधावी योजना: शोभासरिया ग्रुप की छात्राओं को स्कूटी पुरस्कार…

शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए 4 छात्राओं को दिया गया सम्मान

कालीबाई मेधावी योजना के तहत शोभासरिया ग्रुप की चार मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी गई। ये छात्राएं हैं गुंजन अग्रवाल, अक्सा तोला, अलमास प्रवीन और शकीरा बानो शेख, जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल सोलंकी और शोभासरिया कॉलेज प्राचार्य डॉ. हर्षिता गर्ग ने इस पुरस्कार को छात्राओं की शिक्षा और भविष्य में बेहतर प्रयास करने की प्रेरणा के रूप में बताया। इस अवसर पर छात्राओं को स्कूटी की चाबी और संबंधित दस्तावेज सौंपे गए।

abtakNewsSikar