विद्यालय परिसर में जी.के. क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
सीकर
सीकर के स्थानीय पोलो ग्राउंड स्थित किड्स किंगडम कॉन्वेंट स्कूल में युवा जागृति संस्थान के तत्वाधान में जी.के. क्विज़ प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम चरण में चयनित विद्यार्थियों को आगामी द्वितीय चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसका आयोजन 3 दिसंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था की निदेशक मंजू लाटा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में सामान्य ज्ञान का विकास करती हैं तथा उनमें प्रतियोगी भावना का संचार होता है।