अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में “किसान-मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा” और किसान कांग्रेस का सदस्यता अभियान एप का किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा , उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा , अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला के द्वारा पोस्टर का किया विमोचन । इस मोके पर राजस्थान किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिव भगवान नागा को प्रदेश में किसान कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान के पोस्टर देकर सम्मानित किया व अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता पहुँचाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। नागा ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान में किसान कांग्रेस के द्वारा किसान जागृति यात्रा और किए जा रहे कार्यकर्मों की सराहना करते हुए बताया कि किसानों को कांग्रेस के सदस्यता अभियान से अधिक जोड़े किसान के हक की आवाज बुलंद करने का कार्य किसान कांग्रेस के साथी कार्यकर्ता करेंगे।