सीकर के जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान में पूर्व विधायक और किसान नेता कॉमरेड त्रिलोक सिंह की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और “त्रिलोक सिंह अमर रहे” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्ष को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसान और मजदूर हितों के लिए समर्पित कर दिया। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए उन्होंने सरकार से सीधे टकराव लेकर किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक पेमाराम, जाट बोर्डिंग हाउस अध्यक्ष गणेश बेरवाल, मंगल चंद यादव, हरिराम मील, और डॉ. युद्धवीर सिंह महला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने कॉमरेड त्रिलोक सिंह के योगदान को स्मरण कर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा ली।