किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किसानों को बांटे लाभांश…

700 करोड़ की सम्मान निधि और अन्य योजनाओं की शुरुआत

अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिमोट का बटन दबाकर 1 लाख से ज्यादा किसानों को 702 करोड़ के लाभांश का वितरण किया। साथ ही, 70 लाख किसानों को 700 करोड़ की सम्मान निधि की दूसरी किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अजमेर के किसान बहादुर सिंह को प्रतीकात्मक चेक और 20,000 गोपालकों को क्रेडिट कार्ड वितरित किया। महिलाओं को डेयरी बूथ आवंटन की योजना भी शुरू की गई, जिसमें पहले डेयरी बूथ अलॉटमेंट लेटर कंचन देवी को दिया गया।

कार्यक्रम में की गई घोषणाएं:

  • 25 लाख पशुपालकों को 5 रुपए प्रति लीटर की दर से 200 करोड़ रुपए ट्रांसफर
  • 20,000 गोपालकों को 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण
  • 15,000 किसानों को सोलर पंप के लिए 300 करोड़ रुपए
  • 10,000 छात्राओं को कृषि में अध्ययन के लिए 22 करोड़ रुपए
  • 8,000 सौर ऊर्जा संयंत्रों के संवेदकों को 80 करोड़ रुपए
  • 5,000 वन मित्रों को सुरक्षा किट
  • 150 पैक्स गोदाम निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ:

कार्यक्रम में करीब 10,000 किसान, पशुपालक और कोऑपरेटिव के लाभार्थी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अन्य जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। सहकारिता, कृषि, पशुपालन, गोपालन और राजस्व विभाग की योजनाओं के तहत 1.13 लाख लाभार्थियों को 504 करोड़ का लाभांश वितरित किया जाएगा।

abtakNewsSikar