कुमार अजय का सूचना विभाग में सम्मान, उप जिला प्रमुख ने की सराहना…

स्वामी गोपालदास संस्थान ने दी सहायक निदेशक पद पर पदोन्नति पर बधाई

सूचना व जनसंपर्क कार्यालय में शुक्रवार को स्वामी गोपालदास संस्थान की तरफ से सहायक निदेशक कुमार अजय का सम्मान किया गया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल ने कुमार अजय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सौम्य व्यवहार और उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। अन्य वक्ताओं ने भी कुमार अजय के मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकुशलता की प्रशंसा की। इस अवसर पर दलीप सरावग, राकेश बेनीवाल, शारीरिक शिक्षक संघ के शिशुपाल बुडानिया, नेमीचंद गोदारा, रामसिंह सिहाग, मोहन हुड्डा, खेमचंद स्वामी, अशोक हुड्डा, महादेव महिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

abtakhindi news