केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल सीट अलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) का कार्यभार एनआईटी राउरकेला (उड़ीसा) को सौंपा है। इसके तहत, सीएसएबी और आईआईटी जॉइंट एडमिशन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में जोसा-2025 का गठन किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत, देश के 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट्स में बी-टेक, इंटीग्रेटेड-एमटेक और डुएल-डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त काउंसलिंग प्रवेश-प्रक्रिया का संचालन किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय ने यह भी घोषणा की है कि इन संस्थानों में न्यूनतम 20 प्रतिशत महिला अभ्यर्थियों का प्रवेश अनिवार्य होगा। यह कदम महिलाओं के समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।