केंद्र सरकार का बजट: प्रतिक्रियाओं में मिली-जुली प्रतिक्रिया, कई मुद्दों पर उठे सवाल…

किसानों, मिडिल क्लास और रोजगार के मुद्दों पर बजट पर विपक्ष और विभिन्न संगठनों की अलग-अलग राय

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए 2025 के आम बजट को लेकर क्षेत्रीय नेताओं और संगठनों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। विधायक सुरेश मोदी ने बजट में महंगाई और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान को बजट में विशेष लाभ नहीं मिला, जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार है। सीए एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार गोयल ने बजट में मिडिल क्लास को राहत मिलने की बात कही, जिसमें 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट देने का प्रावधान है।

उद्योग संघ संयोजक दौलतराम गोयल ने बजट को विकासोन्मुखी बताया और कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर किसानों को मदद मिलेगी। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता गीता सैनी ने महिलाओं और बालिका शिक्षा के लिए बजट में कोई खास घोषणा न होने पर निराशा जताई। सीकर व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने इसे आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करने वाला बजट करार दिया। हालांकि, कांग्रेस नेता गोविंदसिंह डोटासरा ने इसे आम आदमी विरोधी बताते हुए कहा कि बजट में प्रदेश का नाम तक नहीं लिया गया।

abtakhindi news