केशवानंद स्कूल की क्रिकेट और सॉफ्टबॉल टीम  सेमीफाइनल में प्रवेश

केशवानंद स्कूल की क्रिकेट और सॉफ्टबॉल टीम  सेमीफाइनल में प्रवेश

केशवानंद स्कूल की क्रिकेट और सॉफ्टबॉल टीम  सेमीफाइनल में प्रवेश

सीकर

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढ़ाडर सीकर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में केवीएम स्कूल, सीकर को आठ विकेट से एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया वहीं झीगर छोटी में चल रही 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीगर छोटी को 4 – 3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है प्रिंस एकेडमी सीकर में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में केशवानंद की गरिमा ने 21-16 के अंतर से हराकर एकल मुकाबले में फाइनल अपने नाम किया केशवानंद स्कूल में चल रही 17/19 छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता में केशवानंद स्कूल ने कुल 21 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक और 6 काॅस्य पदक के साथ कुल 33 पदक प्राप्त किये इस उपलब्धि पर   संस्थान के निदेशक रामनिवास ढ़ाका, सह निदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह,  कैंपस हैड राहुल ढाका , हिंदी मीडियम प्रधानाचार्य डॉ विजेंद्रसिंह मलिक व खेल प्रभारी महेंद्र सहारण ने प्रतिभागीशाली खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को बधाई प्रेषित की ।

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunurajasthanrajasthan hindi newsrajasthan newsshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS