केशवानन्द: काॅफी पर कन्वर्सेशन कार्यक्रम का आयोेजन
सीकर
एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूूह के आरबीएसई कैम्पस में एक नवीन पहल देखने को मिली। बोर्ड विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक सुधार व गुणवता पूर्ण शिक्षा देने के लिए परिणाम में आये उत्कृष्ट विद्यार्थियों के साथ संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने काॅफी के साथ विद्यार्थियों से उत्कृष्ट परिणाम में ओर सुधार व शिक्षण के दौरान आने वाली सूक्ष्म समस्याओं के निराकरण हेतु विद्यार्थियों के सुझाव लिये, एवम् उनके निराकरण हेतु आरबीएसई प्राचार्य डां. विजेन्द्र सिंह व बोर्ड कक्षाओं के इंचार्जोे के साथ विस्तृत वार्ता की। निदेशक ने बताया कि आगामी आने वाले समय पर शिक्षण में सूक्ष्म सुधार करने से गुणवतापूर्ण शिक्षा दी जा सकती है। इस हेतु संस्थान संकल्पबद्ध है और नवीन तकनिकीयों के माध्यम से डिजीटल बोर्ड, ए आई का प्रयोग अतिआवश्यक हो गया है। जिसके लिए विद्यार्थी एवं शिक्षक दोनों को अपडेट होने की जरूरत है। जिससे कि परिणामों में धनात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। परिचर्चा के दौरान सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं व सुझावों से निदेशक को अवगत करवाया व काॅफी के साथ कन्वर्सेशन किया।