केशवानन्द का परिणाम रहा शत प्रतिशत, तनिष्का कृष्णियां रही टॉपर

केशवानन्द का परिणाम रहा शत प्रतिशत, तनिष्का कृष्णियां रही टॉपर

केशवानन्द का परिणाम रहा शत प्रतिशत
तनिष्का कृष्णियां रही टॉपर

सीकर

सीकर एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, भढाढर, सीकर का सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह ने बताया कि छात्रा तनिष्का कृष्णियां ने 96.50 प्रतिशत के साथ टॉप किया साथ ही छात्रा रितिका पायल ने 95.83, समरवीर सिंह ने 95.83, छात्रा जिया मीणा ने 95.67, निकिता ने 95.00, अंशु चौधरी ने 94.67, ईशा कृष्णियां ने 94.33 प्रतिशत अंक  हासिल किए। वहीं 45 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। इसके साथ ही कक्षा 5 एवं कक्षा 8 का परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा। शानदार परिणाम पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह एवं कैम्पस हैड राहुल ढाका , प्रधानाचार्य डॉ विजेंद्र सिंह मलिक सहित प्रबंधन सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की ।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS