केशवानन्द की सुनेत्रा ने जीते 3 मैडल…

स्वामी केशवानंद संस्थान की छात्रा का शानदार प्रदर्शन, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर से संस्थान को गर्व

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर द्वारा संचालित स्पेशल एजुकेशन स्कूल लाइफ स्टाईल वेलफेयर संस्था के द्वितीय वर्ष की छात्रा सुनेत्रा ने पैरा सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप में 3 मैडल जीते। जानकारी देते हुए डीएड स्पेशल एजुकेशन प्राचार्य महीपाल सिंह ने बताया कि बीकानेर में आयोजित 14वीं पैरा सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप में सुनेत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड व 1 सिल्वर मैडल हासिल किया। जो संस्था के लिए बहुत की गौरव की बात है। इस अवसर पर केशवानन्द समूह के निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह सहित प्रबंधन सदस्यों व स्टाफ ने छात्रा एवं छात्रा के परिजनों को इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।

abtakhindi newsNews