केशवानन्द की सुनेत्रा को मिला स्वर्ण भारत सम्मान – 2025

केशवानन्द की सुनेत्रा को मिला स्वर्ण भारत सम्मान - 2025

केशवानन्द की सुनेत्रा को मिला स्वर्ण भारत सम्मान – 2025
सीकर

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, भढाढर में सचालित लाईफ स्टाईल वेलफेयर संस्था की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनेत्रा को भारत सरकार द्वारा पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली में भारत सम्मान 2025 से नवाजा गया है। संस्था प्राचार्य महिपाल बिजारणियां ने बताया कि सुनेत्रा अब तक पैरा एथेलेक्टिक्स में कुल 63 पदक जीत चुकी है। जिनमें से 51 गोल्ड मैडल राष्ट्रीय  एवं 1 ब्रांज मैडल अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर चुकी है। इससे पूर्व भी छात्रा राज्य स्तर पर विशेष योग्यजन पुरस्कार से 2 बार  सम्मानित हो चुकी है। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह सहनिदेशक गोपाल सिंह ने छात्रा को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

abtakjaipur newsjhunjhunurajasthan hindi khabarrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update