एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर के कक्षा 11 के छात्र प्रतीक श्योकद का चयन 68वीं विद्यालयी खेलकुद एयर पिस्टल शूटिंग नेशनल प्रतियोगिता में किया गया है। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी राहुल ढाका ने बताया कि भोपाल मध्यप्रदेश में 2 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाली 68वीं विद्यालयी खेलकुद 10 मीटर पिस्टल शूटिंग नेशनल प्रतियोगिता के लिए संस्थान के कक्षा 11 के छात्र प्रतीक श्योकद का चयन किया गया है। इससे पूर्व भी नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए संस्थान के 49 छात्रों का चयन हो चुका है जो संस्थान के लिए बहुत की गर्व की बात है। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सीबीएसई प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी सहित प्रबंधन सदस्यों ने छात्र व कोच को बधाई प्रेषित की।