केशवानन्द के अमन और शिव चौधरी का फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

केशवानन्द के अमन और शिव चौधरी का फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

केशवानन्द के अमन और शिव चौधरी का फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
सीकर

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, भढाढर, सीकर के छात्र अमन और शिव चौधरी का 69वीं राष्ट्रीय फुटबाल 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता जो दिनांक 01.12.2025 से 06.12.2025 तक
(उमारिया, मध्य प्रदेश) में आयोजित होने जा रही है, में चयन हुआ है। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 24.11.2025 से 27.11.2025 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (लवाणा ,भाणा- राजसमंद) में आयोजित होगा। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह एवं कैम्पस हैड राहुल ढाका ने इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षक नरेश श्योराण (अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक) व खिलाड़ीयों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

abtakhindi newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS