केशवानन्द के देव मीणा में 5.32 मीटर की छलांग लगाकर बनाया देश के लिये नया रिकार्ड…

देव मीणा ने अब तक 10 नेशनल मैडल व 4 अंर्तराष्ट्रीय मैडल सहित जीते कुल 35 मैडल

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढाडर सीकर के कक्षा 12 कला वर्ग के नियमित छात्र देव कुमार मीणा ने उतराखंड के देहरादून में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलो में पोल वॉल्ट में 5.32 मीटर की छलांग लगाकर शिवा सुब्रमण्यम के 5.31 मीटर के रिकार्ड को तोडकर लगातार 3 नये रिकार्ड बनाकर गोल्ड मैडल हासिल किया। देव मीणा देवास जिले की खातेगॉव तहसील के ग्राम सिल्फोड खेडा के रहने वाले है। देव मीणा साधारण परिवार से है एवं पिताजी खेती करते है। देव मीणा को बचपन से ही खेलों में रूचि रही है। देव मीणा ने संस्थान के आधुनिक खेल मैदान से नियमित अभ्यास करके स्कूली गेम्स, खेलो इंडिया, एशियन चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैडलों की बौछार लगा दी। देव मीणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी गोल्ड मैडल हासिल किया। देव मीणा के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, स्पोर्ट्स इंचार्ज राहुल ढाका, सीबीएसई प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी, आरबीएसई प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह सहित प्रबंधन सदस्यों ने देवमीणा के अभिभावक एवं कोच रवि कुमार व दिल योगी को बधाई प्रेषित की।

abtakhindi khabar