केशवानन्द के प्रदीप का क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

केशवानन्द के प्रदीप का क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

केशवानन्द के प्रदीप का क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सीकर :

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह, भढाढर, सीकर अंडर 19 छात्र वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में संस्थान के छात्र प्रदीप का चयन राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये हुआ है। प्रदीप सीकर जिले से एकमात्र चयनित होने वाले खिलाड़ी है जो रोहतक, हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए चयनित हुये है। इस प्रतियोगिता का प्रशिक्षण शिविर दिनांक 28.11.2025 से 02.12.2025 तक डीडवाना, नागौर में आयोजित हो रहा है। इसके बाद छात्र राज्य दल के साथ दिनांक 03.12.2025 को रोहतक, हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता, जो कि दिनांक 05.12.2025 से 09.12.2025 तक आयोजित होगी, के लिए रवाना होगा। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह सहनिदेशक गोपाल सिंह , कैम्पस हैड राहुल ढाका एवं प्रधानाचार्य डां.विजेन्द्र सिंह ने खेल प्रशिक्षक गणेश पाराशर एवं अरविन्द सिंह व खिलाड़ी को बधाईयां प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS