केशवानन्द के हरीश का तीरंदाज़ी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

केशवानन्द के हरीश का तीरंदाज़ी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

केशवानन्द के हरीश का तीरंदाज़ी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
सीकर

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, भढाढर, सीकर के छात्र हरीश चौधरी का 69वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता जो दिनांक 18.11.2025 से 21.11.2025 तक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने जा रही है, में चयन हुआ है। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 12.11.2025 से 15.11.2025 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जसलोई (बीकानेर )में आयोजित होगा। तत्पश्चात् 16.11.2025 को उक्त राज्य दल वाराणसी के लिए रवाना होगा जिसमें संस्थान के छात्र हरीश चौधरी भी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेगा । संस्था निदेशक रामनिवास ढाका चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह सहनिदेशक गोपाल सिंह , कैम्पस हैड राहुल ढाका ने इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षक बौंज सुंडी (अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक) व खिलाड़ी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS