एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पी.जी. कॉलेज भढाडर सीकर में आई.आई.टी. शोध स्कॉलर सुमन गौरा ने सेमीनार का आयोजन किया। जानकारी देते हुए प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि आई.आई.टी. रूडकी ब्रांच की इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की पी.एच.डी स्कॉलर स्कॉलर सुमन गौरा ने शौध विषय रिजिस्टिव रेंडम एक्सेस मेमोरी एंड न्यूरोमार्फिंक कम्यूटिंग एप्लीकेशन पर अपने व्याख्यान दिये। पी.एच.डी स्कॉलर सुमन गौरा ने अपनी बी.एस.सी. की परीक्षा स्वामी केशवानन्द पी.जी. कॉलेज में दी थी। सुमन गौरा एक सामान्य परिवार से है। छात्रा ने बी.एस.सी एम.एससी. करके इंडिया की टॉप संस्थान से आईआईटी से पी.एच.डी. करके यूएसए में पब्लिकेशन करवाना बहुत बडी उपलब्धि है। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने सुमन गोरा को मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी बच्चें एवं स्टाफ उपस्थित रहे।