केशवानन्द में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
सीकरः
एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान के फाउण्डेशन कैम्पस में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, संगीत, नाटक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा कैम्पस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। निदेशक ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, प्राचार्य डां. विजेन्द्र सिंह मलिक सहित विद्यालय प्रबंधन सदस्यों सहित छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।