केशवानन्द में स्पर्श जागरूकता अभियान सेमीनार का आयोजन

केशवानन्द में स्पर्श जागरूकता अभियान सेमीनार का आयोजन

केशवानन्द में स्पर्श जागरूकता अभियान सेमीनार का आयोजन
सीकर

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, भढाढर के आरबीएसई कैंपस में स्पर्श जागरूकता सेमीनार का आयोजन हुआ। सेमीनाम के मुख्य वक्ता सीनीयर आईएएस नवीन जैन शासन सचिव, वित मंत्रालय राजस्थान सरकार ने बताया कि सुरक्षित बचपन, जागरूक किशोर व जिम्मेदार युवाओं की वजह से किस तरीके से सुनहरे भारत का निर्माण किया जा सकता है। सेमीनार के दौरान नवीन जैन ने विद्यार्थियों को अपने जीवन को आगे बढाने के लिए शिक्षण में गुणवता हेतु पासबुक्स, गाइड व अन्य शार्टकट शिक्षण सामग्री किस तरीके से अनुपयोगी होती है, पर गहनता से विद्यार्थियों को समझाया। भविष्य में किसी भी असफलता एक अंतिम स्रोत नहीं होती है जिससे विद्यार्थी हताश, निराश व आत्महत्या तक पहुंच जाते है, इस हेतु सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। अपने ही लोगों द्वारा सही एवं गलत स्पर्श के बारे में बताते हुए जैन सर ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मामले अपने ही लोगों द्वारा किये जाते है जो कि एक बड़ा आंकड़ा है इस पर लोगो का ध्यान आकर्षित किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान डाॅ. सौरभ जैन ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक परिवर्तन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने नवीन जैन का आभार व्यक्त करते हुए बुके, माला व मोमेंटों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश कुमार लाटा, एडीपीसी, प्रेसिडेंट अवार्डेड, सुरेश चैधरी, प्रशासनिक अधिकारी, परिवहन विभाग, डाॅ. सुनिता रेवाड, स्पर्श वालेन्टियर, संजय शर्मा, अध्यापक, संस्थान के सह निदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य डाॅ. विजेन्द्र सिंह, एनडीए इन्चार्ज रामदेव सिंह एवं संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी एवं 2187 विद्यार्थियों ने इस स्पर्श जागरूकता सेमीनार में भाग लिया।

abtakhindi khabarhindi newsjaipur newsrajasthanrajasthan newsshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS