केसीसी प्रोजेक्ट के लेखा सहायक पर धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज…

सुमन वर्मा ने आरोप लगाया, आशीष जैन ने वित्तीय दुरुपयोग किया

केसीसी प्रोजेक्ट के वित्त विभाग की महिला अधिकारी सुमन वर्मा ने केसीसी प्रोजेक्ट के लेखा सहायक कर्मचारी आशीष जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि सुमन वर्मा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट द्वारा विभिन्न दुकानों, क्वार्टरों और संस्थाओं को लीज पर आवंटित किया गया है, जिनसे हर महीने लीज किराए के रूप में एक निश्चित राशि ली जाती है, जिसमें बिजली, पानी और अन्य मदें शामिल होती हैं।

अक्तूबर माह में कुछ लीज बिलों में संदेह उत्पन्न होने पर जांच की गई और फरवरी 2024 से सितंबर 2024 तक के बिलों और भुगतानों का विवरण खंगाला गया। जांच में पाया गया कि इन बिलों का भुगतान न तो किसी अधिकृत माध्यम से हुआ था और न ही बकाए में दर्ज किया गया। यह सामने आया कि आशीष जैन ने कंप्यूटर सिस्टम पर अनधिकृत रूप से दूसरों की आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर वित्तीय दुरुपयोग किया था और फर्जी रसीदें बनाई थीं। पुलिस ने आशीष जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच खेतड़ी सीआई भंवरलाल कुमावत को सौंप दी गई है।

abtakNewsSikar