झुंझुनूं जिले के मुरोत का बास निवासी कैप्टन संध्या महला ने आर्मी डे पर पुणे में भारतीय सेना की महिला सैन्य टुकड़ियों की परेड का नेतृत्व किया। यह पहली बार है जब सेना दिवस पर आयोजित परेड में दो महिला टुकड़ियों की कमान संभालने वाली कैप्टन संध्या महला पहली महिला अधिकारी बनी हैं। पिछले साल भी उन्होंने 26 जनवरी पर दिल्ली में सेना के तीनों विंग – आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के संयुक्त महिला दस्ते का नेतृत्व किया था।
कैप्टन संध्या महला ने अपने पिता सूबेदार कुरड़ाराम महला की विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश सेवा को चुना। उनकी इस उपलब्धि पर झुंझुनूं जिले में खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके इस ऐतिहासिक नेतृत्व पर गर्व व्यक्त किया है।