कैमरा की नई तकनीक व AI के उपयोग पर कार्यशाला आयोजित
सीकर
स्टेशन रोड स्थित एक होटल में अमर लक्ष्मी विजन एवं सोनी इंडिया कंपनी के तत्वावधान में फोटोग्राफी कैमरा विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की नई एवं आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ फोटोग्राफी में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अमर लक्ष्मी विजन के निदेशक कृष्णा शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में स्थानीय फोटोग्राफर, यूट्यूबर, मीडिया प्रतिनिधि, कोचिंग एवं स्कूलों से जुड़े लोग तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान आधुनिक डिजिटल तकनीकों के उपयोग और उनके व्यावहारिक पहलुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला को प्रदीप कुमार, श्यामजी, रोहित, चिंटू, दीपक एवं शिशिर कुमार सहित विशेषज्ञों ने संबोधित किया। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर मौके पर ही प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से समझाए गए, जिससे सभी को तकनीकों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला। कार्यशाला में उपस्थित फोटोग्राफरों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। अमर लक्ष्मी विजन के निदेशक कृश्णा शर्मा ने सभी का आभार जताया।