कैलाश कविया ने धोद में साक्षरता ब्लॉक समन्वयक पद संभाला…

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध, साक्षरता दर बढ़ाने का संकल्प

कैलाश कविया ने आज धोद ब्लॉक में साक्षरता ब्लॉक समन्वयक के पद पर कार्य ग्रहण किया। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह ने उनका स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री कल्याण सिंह ने कहा, “कैलाश कविया एक समर्पित और मेहनती व्यक्ति हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह साक्षरता के क्षेत्र में धोद ब्लॉक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और शिक्षा के स्तर को ऊंचा करेंगे। उनका कार्य इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”

कैलाश कविया ने कहा कि वे इस पद पर कार्यरत रहते हुए वह शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने कार्य के लिए सभी से सहयोग की अपील की और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि इस ब्लॉक में साक्षरता दर में वृद्धि हो और हर व्यक्ति को शिक्षा का लाभ मिले।

कार्यक्रम में बिहारी सिंह कविया, यशवंत सिंह, बनवारी मील, अरुण महला ,नरेंद्र सिंह शेखावत , जितेंद्र चोटिया ,सुधीर पाराशर सहित स्थानीय शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने कैलाश कविया की नवीनतम जिम्मेदारी को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
कल्याण सिंह ने बताया कि उन्हें उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है।

abtakhindi news