कोर्ट परिसर के बाहर बाइक चोरी का मामला…

दिनदहाड़े हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी

सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कल्याण सर्किल चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर कोर्ट परिसर के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। लखीपुरा निवासी फूलचंद अपनी बाइक लेकर किसी रिश्तेदार की जमानत के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक दोपहर 2 बजे खड़ी की थी, लेकिन 3 बजे लौटने पर वह बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना उस स्थान पर हुई जहां से पहले भी बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, पिछली घटनाओं में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र मामले की जांच कर रहे हैं।

abtakNewsSikar