कोर बैंकिंग सिस्टम ऑडिट में बदलाव से बढ़ेगी पारदर्शिता और भरोसा – सीए अमित मांडिया, चेयरमैन, सीए सीकर ब्रांच

कोर बैंकिंग सिस्टम ऑडिट में बदलाव से बढ़ेगी पारदर्शिता और भरोसा - सीए अमित मांडिया, चेयरमैन, सीए सीकर ब्रांच

कोर बैंकिंग सिस्टम ऑडिट में बदलाव से बढ़ेगी पारदर्शिता और भरोसा
सीए अमित मांडिया, चेयरमैन, सीए सीकर ब्रांच

सीकर।

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की सीकर शाखा द्वारा होटल रॉयल इन में बैंक ऑडिट विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में ब्रांच चेयरमैन सीए अमित मांडिया ने कहा कि कोर बैंकिंग सिस्टम ऑडिट में आए बदलाव से पारदर्शिता बढ़ेगी और इससे बैंकिंग प्रणाली में लोगों का भरोसा मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सीए प्रोफेशन के सामने नई चुनौतियां उभर रही हैं, जिनमें बैंक ऑडिट में बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता उपयोग प्रमुख है। उन्होंने युवा सीए सदस्यों को तकनीकी रूप से अपडेट रहने और नए अवसरों को अपनाने का संदेश दिया।

सेमिनार के प्रथम सत्र में रतलाम (मध्यप्रदेश) से आए सीए प्रमोद नाहर ने “बैंक ऑडिट टाइम फ्रेम के अंदर क्वालिटी ऑडिट एवं बैंक ब्रांच ऑडिट (एडवांस) पर प्रैक्टिकल अप्रोच” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बैंक ऑडिट एनालिसिस से कार्य को सरल बनाया जा सकता है, लेकिन संभावित जोखिमों को समझना भी आवश्यक है।

दूसरे सत्र में जयपुर के सीए अंकित कुमार जैन ने “स्टैच्यूटरी ऑडिट में डीप डाइव एवं क्लॉज-वाइज प्रैक्टिकल अप्रोच” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन सीए अभिषेक सोनी ने किया। आयोजन में सीए निखिल अग्रवाल, सीए नितिष शर्मा, सीए हरिप्रसाद शर्मा और सीए गजानंद जाखड़ ने संयोजक की भूमिका निभाई।

ब्रांच सचिव सीए उद्वेष घासोलिया ने बताया कि सेमिनार में जयपुर से सीए अंकुर कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ सीए उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रांच उपाध्यक्ष सीए भरत चितलागियां, कोषाध्यक्ष सीए महेश गोयल, सीकासा चेयरमैन सीए हरिराम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज शर्मा सहित शेखावाटी क्षेत्र के अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सेमिनार के माध्यम से बैंक ऑडिट के नए आयामों, तकनीकी बदलावों और व्यावहारिक चुनौतियों पर गहन मंथन किया गया।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS