कोलीड़ा में अभिरुचि पुस्तकालय का 25वां वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह…

पुस्तकें शिक्षित समाज की नींव, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

कोलीड़ा में अभिरुचि पुस्तकालय का 25वां वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दयाराम महरिया ने कहा कि पुस्तकालय समाज की शिक्षा और विकास का प्रतीक है, जो हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कानाराम जाट ने बच्चों को मोबाइल की बजाय पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने के लिए पुस्तक पढ़ने की महत्ता पर बल दिया। इस अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया, जिनमें हीरालाल जांगिड़ (वृक्षारोपण), ओमप्रकाश सैन (गोसेवा), बीएल मील (रक्तदान) और मांगीलाल रेप्सवाल (फुटबॉल प्रशिक्षण) शामिल थे। कार्यक्रम में सरपंच शिवपाल सिंह मील, सांवर मल मील, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

abtakhindi news