क्रिकेट, बैडमिंटन, साॅफ्टबाॅल एवं जिम्नास्टिक में प्रिंस विजेता
प्रिंस ने एक दिन में 19 ट्रॉफी एवं 101 पदक जीते.
प्रिंस ने एक दिन में 19 ट्रॉफी एवं 101 पदक जीते.
सीकर
69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तृतीय चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीकर स्थित प्रिंस एजुहब की टीमों ने क्रिकेट, बैडमिंटन, साॅफ्टबाॅल एवं जिम्नास्टिक में विजेता का खिताब हासिल किया है। प्रिंस की टीमों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 9 प्रतियोगिताओं में विजेता, 5 में उपविजेता एवं 5 में सेकण्ड रनरअप सहित कुल 19 ट्रॉफी जीती है। साथ ही रिकॉर्ड 32 स्वर्ण पदक सहित कुल 101 पदक भी जीते हैं।
अजीतगढ़ में आयोजित क्रिकेट 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने एसबीएस स्कूल, सीकर को 41 रनों से पराजित कर विजेता का खिताब जीता है।
सीकर में आयोजित बैडमिंटन 17 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस सैनिक स्कूल ने शेखावाटी पब्लिक स्कूल, लोसल को 2-0 से पराजित कर विजेता का खिताब जीता है।
बैडमिंटन 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने शेखावाटी पब्लिक स्कूल, लोसल को 2-0 से पराजित कर विजेता का खिताब जीता है। जबकि बैडमिंटन 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने उपविजेता का खिताब हासिल किया है।

छोटी झीगर में आयोजित साॅफ्टबाॅल 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस लोटस वैली एकेडमी ने विजेता एवं प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल ने उपविजेता का खिताब हासिल किया है।
सीकर में आयोजित जिम्नास्टिक आर्टिस्टिक 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस स्कूल ने विजेता एवं प्रिंस लोटस वैली एकेडमी ने उपविजेता का खिताब हासिल किया है।
आर्टिस्टिक 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने विजेता का खिताब जीता है।
एक्रोबेटिक 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा दोनों स्पर्धाओं में प्रिंस एकेडमी ने विजेता का खिताब जीता है।
रिदमिक 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने विजेता का खिताब जीता है।
आर्टिस्टिक 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस लोटस वैली एकेडमी ने तथा रिदमिक 17 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने उपविजेता का खिताब हासिल किया है।
जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताओं में प्रिंस के खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण, 11 रजत एवं 24 कांस्य पदक सहित कुल 63 पदक प्राप्त किए है।

भढ़ाढ़र में चल रही तैराकी प्रतियोगिता में प्रिंस ने 4 स्वर्ण, 13 रजत एवं 21 कांस्य पदक सहित कुल 38 पदक प्राप्त किए है।