क्रिसमस पर नन्हे सांता बने आकर्षण का केंद्र।
सीकर
क्रिसमस डे के अवसर पर पोलोग्राउंड स्थित किड्स किंग्डम कॉन्वेंट स्कूल सीकर में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। संस्था निदेशक मंजू लाटा द्वारा विद्यार्थियों को टॉफियाँ एवं उपहार वितरित करवाए गये तथा क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में अभिभावकगण, विद्यालय परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।