खंडेला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 53 मरीजों का चयन…

प्रतीक्षा चेरिटेबल फाउंडेशन और शंकरा आई हॉस्पिटल की पहल

खंडेला की अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। प्रतीक्षा चेरिटेबल फाउंडेशन और शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में 53 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया।

जयपुर में होगा निशुल्क ऑपरेशन

चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रतीक्षा पारीक ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने बताया कि खंडेला के कई लोग आर्थिक अभाव के कारण नेत्र उपचार कराने में सक्षम नहीं थे। उनकी सहायता के उद्देश्य से प्रतीक्षा चेरिटेबल फाउंडेशन की स्थापना की गई।

यह शिविर क्षेत्र के जरूरतमंदों को नेत्र उपचार में सहायता प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

abtakNewsSikar