सीकर जिले के खंडेला इलाके में गुरु ब्रिक्स उद्योग के मालिक रामकुमार पर शनिवार सुबह जानलेवा हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर रामकुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया और हजारों का कैश छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।