खनक और कनक स्वर्णकार ने कराटे प्रतियोगिता में दिखाया दम, जिला स्तर पर गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

खनक और कनक स्वर्णकार ने कराटे प्रतियोगिता में दिखाया दम, जिला स्तर पर गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

खनक और कनक स्वर्णकार ने कराटे प्रतियोगिता में दिखाया दम, जिला स्तर पर गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

जयपुर

विद्यालय खेल परिषद इंडिया के बैनर तले आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जयपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया। राजकीय महारानी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनिपार्क में आयोजित इस प्रतियोगिता में खनक स्वर्णकार ने अंडर-64 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल, जबकि उनकी छोटी बहन कनक स्वर्णकार ने अंडर-40 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने कौशल का लोहा मनवाया।

खनक के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी कर लिया गया है।

बचपन से आत्मरक्षा की दिशा में बढ़ाया कदम

खनक, कनक और उनकी सबसे छोटी बहन माहि स्वर्णकार — तीनों ही कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। माहि मात्र 11 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं, जो कि अपने आप में उल्लेखनीय है।

इन बेटियों के माता-पिता, डॉ. वर्षा वर्मा और डॉ. नटवर कुमार स्वर्णकार, जयपुर में ही सरकारी सेवा में चिकित्सक हैं। उन्होंने न केवल अपनी बेटियों को शिक्षा में आगे बढ़ाया, बल्कि आत्मरक्षा और शारीरिक फिटनेस की दिशा में भी उन्हें शुरुआत से ही प्रेरित किया।

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की सच्ची मिसाल

स्वयं चिकित्सक होते हुए भी, डॉ. दंपती ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संदेश को अपने जीवन में साकार करते हुए बेटियों को कराटे जैसे आत्मरक्षा के खेल से जोड़ा। उन्होंने बेटियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत के साथ-साथ नवीन स्पोर्ट्स अकादमी, करधनी और कोच मीना कुमावत को दिया।

यह उपलब्धि उन सभी अभिभावकों के लिए प्रेरणा है जो अपनी बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।

abtakhindi khabarhindi newsNewsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS