खाटूश्यामजी मंदिर में विशेष पूजा के चलते दर्शन बंद…

6 दिसंबर को बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा आयोजित

सीकर के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 6 दिसंबर को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक का आयोजन किया जाएगा। इस कारण 5 दिसंबर की रात 9:30 बजे से 6 दिसंबर की शाम 5 बजे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने इस बारे में आदेश जारी किया है।

मंदिर कमेटी ने भक्तों से अनुरोध किया है कि दर्शन के लिए 6 दिसंबर शाम 5 बजे के बाद ही पहुंचे। बता दें कि अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों पर बाबा श्याम की पूजा-अर्चना और तिलक की परंपरा के कारण दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहते हैं।

abtakNewsSikar